Kausambi News: गेट का ताला तोड़कर गिराई दीवार, केस
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: पश्चिम शरीरा के सरपतही गांव में सुनैना पत्नी अवधेश सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर सटीक दीवार और गेट था, जो आरोपी द्वारा तोड़ा गया। आरोपियों ने धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Kausambi News: पश्चिम शरीरा के सरपतही गांव की सुनैना पत्नी अवधेश सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने पश्चिम शरीरा में गोराजू रोड पर जमीन ले रखी है। इस भूमि पर उसने गेट लगा रखा है और आठ फिट की दीवार खड़ी कर रखी है। बुधवार की रात करीब 11 बजे टोनहा का पुरवा गांव के सत्यनारायण, जयकरन और जर्नादन सिंह मौके पर पहुंचे। गेट का ताला जबरन तोड़कर अंदर घुसे और आठ फिट की दीवार गिरा दी। रात में ही इसकी जानकारी मिलने पर वह पहुंची तो उसको धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


