Kausambi News: दीवार ढहाने और अभद्रता के मामले में मुकदमा
Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र में धनीलाल और रामसुमेर ने संतोष कुमार से जमीन खरीदी थी। संतोष ने विक्रय पत्र पर हस्ताक्षर किए लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। उसने निर्माण रोका और कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आगे की कार्रवाई की बात कही है।

Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के आलमपुर तिलगोड़ी निवासी धनीलाल ने बताया कि उसने गांव के ही रामसुमेर के साथ मिलकर विपक्षी संतोष कुमार उर्फ महंत निवासी तिल्हापुर मोड़ की बरेठी कमालपुर स्थित जमीन खरीदी थी। एक दिसंबर 2010 को पूरा 1.25 लाख रुपया दे दिया था। पीड़ित के मुताबिक, विपक्षी ने 50 रुपये के स्टांप पर विक्रय पत्र लिखा था। रजिस्ट्री नहीं की थी। अब उसकी जमीन पर नीयत खराब हो गई है। वह निर्माण नहीं कराने दे रहा है। निर्माण कराने पर पुलिस बुलाकर काम बंद करा देता है। छह अप्रैल 2026 को उसने अपने बेटे सूरज व चार-पांच अन्य के साथ मिलकर जमीन पर कराई गई चहारदीवारी ढहा दी।
इसका विरोध करने पर क्रेताओं तथा उनके परिवार की महिलाओं से अभद्रता की। मामले में अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम हुआ है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।


