बाग कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित का एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Apr 07, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - खानपुर खास गांव में बाग के कब्जे को लेकर विवाद बढ़ रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर विपक्षीगण ने जबरन कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

 बाग कब्जे को लेकर विवाद, पीड़ित का एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

तहसील चायल क्षेत्र के खानपुर खास गांव में बाग के कब्जे को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण जबरन उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और अब उसे बाग में जाने से भी रोका जा रहा है। परेशान होकर पीड़ित ने परिवार के साथ मंगलवार को तहसील चायल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। खानपुर खास गांव निवासी सरफराज पुत्र पुद्दन अली ने बताया कि एक कीमती जमीन उसके पिता के नाम दर्ज है, जिस पर बैर का बाग लगा हुआ है। कुछ समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति को बाग का फल तोड़ने के लिए सालाना दस हजार रुपये पर दिया गया था।

तय समय पूरा होने के बाद जब बाग खाली करने को कहा गया तो आरोपियों ने मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी ने मामले को लेकर सिविल न्यायालय में वाद भी दायर किया था, जिसे न्यायालय ने 2 अप्रैल को खारिज कर दिया। इसके बावजूद विपक्षी बाग में बनी झोपड़ी हटाने को तैयार नहीं हैं और जबरन कब्जा बनाए हुए हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने बताया कि इन परिस्थितियों में वह अपने ही खेत और बाग का उपयोग नहीं कर पा रहा है, जिससे उसे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। मामले से आक्रोशित होकर उसने परिजनों के साथ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।