Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKrsna Patel Addresses Rally Criticizes PM Modi s Governance and Advocates for Women s Reservation
सूबे की सत्ता बदलने में अहम भूमिका निभाएगा अपना दल : कृष्णा

सूबे की सत्ता बदलने में अहम भूमिका निभाएगा अपना दल : कृष्णा

संक्षेप:

Kausambi News - अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सिराथू में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की सत्ता बदलेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। उनकी बेटी डॉ. पल्लवी पटेल...

Sep 14, 2025 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सिराथू में आयोजित अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को आम सभा को संबोधित किया। कहा, अब सूबे की सत्ता बदलकर रहेगी। इस काम में उनकी पार्टी निश्चित तौर पर अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से वह अधिक समय तक भाषण नहीं दे सकीं। वहीं, उनकी पुत्री और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने सीधे तौर पर पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि पीएम लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कहा कि पीएम मोदी ने लोगों की सांसें छीन लीं, जीने का अधिकार छीन लिया, पढ़ाई और नौकरी छीन ली। यहां तक की मुआवजा मांगने और आंदोलन करने वालों पर लाठियां तक चलवाना उनके लिए बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपाई महिलाओं को देवी और पूज्यनीय बताते हैं। यदि सच में उनकी मानसिकता ऐसी है तो फिर महिलाओं को सिर्फ 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों दिया गया। इसमें भी यह साफ क्यों नहीं किया गया कि दलित, पिछले, शोषित समाज से आने वाली महिलाओं को आरक्षण में कितनी भागीदारी दी जाएगी। आरक्षण की स्थिति यह है कि जो महिलाएं आगे हैं, वही बढ़ेंगी। बाकी गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाएं चूल्हा-चौका, मजदूरी तक ही सीमित रह जाएंगी। विधायक ने एसआईआर का मुद्दा भी उठाया। कहा कि राष्ट्रीय जनगणना जब होगी तो हर समाज की संख्या निकल कर आएगी और आंकड़ों से हर समाज की शिक्षा, नौकरी, कमाई, दवाई, पढ़ाई में उसकी भागीदारी होगी। इस मौके पर विनोद कसेरा, राजेश पटेल, ऊदल राजभर, अशोक पटेल, रामसजीवन निर्मल, आनंद रामाधार, सीएल पटेल, गगन यादव, दीनानाथ सरोज आदि मौजूद रहे।