Kausambi News: नकदी-गहने लेकर युवती प्रेमी संग फरार
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती 12 अक्तूबर की शाम खेतों की ओर जाने के बाद घर नहीं लौटी। परिजनों की तलाश में पता चला कि वह पांच हजार रुपये नकद और अपनी मां के गहने लेकर करारी के लहना निवासी मुकेश कुमार के साथ गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 साल की बेटी 12 अक्तूबर की शाम खेतों की ओर गई थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि वह पांच हजार रुपया नकद एवं मां के गहने लेकर करारी के लहना निवासी मुकेश कुमार के साथ चली गई है। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने युगल की तलाश शुरू कर दी है।


