ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीफंदे से लटकता मिला किशोर का शव

फंदे से लटकता मिला किशोर का शव

पिपरी के पिपरहाई गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। किशोर का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने शव को फंदे से नीचे...

फंदे से लटकता मिला किशोर का शव
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 25 Oct 2018 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पिपरी के पिपरहाई गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। किशोर का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर जुटे लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा।

पिपरहाई निवासी सूबे लाल दिल्ली में रहकर दूध डेयरी में नौकरी करता है। घर पर उसका 11 वर्षीय बेटा साहिल अपनी मां के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक वह गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार सुबह वह स्कूल नहीं गया था। उसकी मां खेत में काम करने के लिए गई थी। इसी बीच उसने चुल्ले से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। घर लौटने पर बेटे का शव फंदे पर लटके देख मां के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार किशोर की दिमागी हालत ठीक नहीं रहती थी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें