आईजीआरएस में कौशाम्बी पुलिस प्रदेश में अव्वल

Mar 10, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कौशाम्बी पुलिस ने आईजीआरएस पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सभी 14 थानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिकायतों के त्वरित संज्ञान और निष्पक्ष जांच के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई। एसपी राजेश कुमार ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है।

आईजीआरएस में कौशाम्बी पुलिस प्रदेश में अव्वल

आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों को समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कौशाम्बी पुलिस ने प्रदेश भर में अपना परचम लहराया है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की माह फरवरी-2026 की रैंकिंग में जनपद कौशाम्बी पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि जनपद के सभी 14 थानों ने भी शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। आईजीआरएस पोर्टल पर मिली जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा शासन स्तर से की जाती है। प्रदर्शन के आधार पर हर महीने रैंकिंग जारी की जाती है।

पोर्टल पर आने वाले प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों ने आख्या भी फीड की जाती है।माह फरवरी में कौशाम्बी पुलिस ने शिकायतों के त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच व निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी गई। इसी के परिणामस्वरूप जनपद पुलिस को यह उपलब्धि हासिल हुई। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि आईजीआरएस पर मिली हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ उसका निस्तारण कराया गया। इससे शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत मिली और पुलिस-जन सहयोग को भी मजबूती मिली। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी है। इसी के साथ ही सीएम डैशबोर्ड रैंक में प्रदेश को तीसरा स्थान मिला है। कौशाम्बी लगातार कई माह से टॉप फाइव में बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।