बॉक्सिंग में प्रतापगढ़ को हराकर कौशाम्बी के राजेश ने लहराया परचम
Kausambi News - मंझनपुर में 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता का समापन हुआ। बॉक्सिंग के फाइनल में कौशाम्बी के आरक्षी ने प्रतापगढ़ के खिलाड़ी को हराया। एसपी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कई जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए थे।

मंझनपुर, संवाददाता। 29 वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। समापन के दिन बॉक्सिंग के फाइनल मुकाबला कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के बीच हुआ। कौशाम्बी के आरक्षी ने प्रतापगढ़ के खिलाड़ी को हराकर जीत का परचम लहराया। एसपी ने समापन के मौके पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में शनिवार को 29वीं अंतरजनपदीय पुलिस महिला/पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राजेश कुमार ने किया था। जोन स्तर की इस प्रतियोगिता में प्रतापगढ़, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर और कौशाम्बी के खिलाड़ी शामिल हुए थे। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। आखिरी दिन बाक्सिंग का फाइनल मुकाबला हुआ।
कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव और प्रतापगढ़ के आरक्षी मुकेश कुमार के बीच मुकाबला शुरू हुआ। दोनों के बीच बहुत ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने में किसी भी प्रकार की कोई कसर बाकी नहीं रखी थी, लेकिन कौशाम्बी के आरक्षी राजेश कुमार यादव ने आखिरी वक्त में बाजी अपने नाम की और जिले का नाम रोशन किया। एसपी राजेश कुमार ने प्रतियोगिता का समापन किया। सभी विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने सम्मानित किया। इस मौके पर सीओ सिविल लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडेय, आरआई देवपाल के अलावा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


