कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्रों का 12वीं में शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। केपीएस भरवारी और केपीएस भीटी के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को दिया।

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल की दोनों शाखाओं केपीएस भरवारी एवं केपीएस भीटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।केपीएस भरवारी के टॉपर्स में जाह्नवी केशरवानी (ह्यूमैनिटीज) ने 92.2%, नैन्सी केशरवानी (ह्यूमैनिटीज) ने 91%, जारिया फातिमा (कॉमर्स) 90.8%, अगस्त केसरवानी (कॉमर्स) ने 90%, मोहम्मद शाद (कॉमर्स) ने 88.6%, श्री प्रसाद (कॉमर्स) ने 88.2%, स्नेहा यादव (ह्यूमैनिटीज) ने 88.2%, कृष्ण कुमार यादव (साइंस) ने 86.6%, वकास अहमद खान (ह्यूमैनिटीज) ने 86.6% तथा रिया केसरवानी (कॉमर्स) ने 86% अंक प्राप्त किए।
वहीं केपीएस भीटी के टॉपर्स में राम जी जायसवाल (साइंस) ने 87%, वंश केसरवानी (कॉमर्स) ने 86%, रत्नेश कुशवाहा (साइंस) ने 84%, अभिषेक कुमार पांडे (साइंस) ने 83.6%, आनंद कुमार (साइंस) ने 82%, अनामिका पांडे (कॉमर्स) ने 82%, साहित्य मिश्रा (साइंस) ने 80.6%, दीपिका यादव (साइंस) ने 79%, भाव्या साहू (साइंस) ने 78.2% तथा शिवानी सिंह (साइंस) ने 77% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी प्रकार की उपलब्धियां विद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिला रही हैं। संस्थान के चेयरमैन पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह शानदार सफलता प्राप्त की है। यह परिणाम केवल विद्यार्थियों की मेहनत ही नहीं बल्कि शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का भी प्रमाण है। विद्यालय की डायरेक्टर सीमा पवार ने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


