ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकेक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी मुखिया राहुल गांधी का 49वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जश्न मनाया और मिठाई...

केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 19 Jun 2019 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा राहुल गांधी ने किसानों, युवाओं, कामगारों को उनका हक और अधिकार दिलाने के प्रति संघर्षशील है। इसके अलावा राहुल गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का विस्तार से बखान किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन के माध्यम से उनके जन्मदिन पर उनकी उपलब्धियों और अच्छे विचार को व्यक्त किया। इस दौरान राजेंद्र त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, नैयर रिजवी, मो. शफीक, सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें