ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीपिछड़े वर्ग को भाजपा ने दिया धोखा

पिछड़े वर्ग को भाजपा ने दिया धोखा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बुधवार को टेढ़ीमोड़ में बैठक हुई। बैठक को कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयोजक अनिल सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछड़ा वर्ग को भाजपा ने धोखा दिया...

पिछड़े वर्ग को भाजपा ने दिया धोखा
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 07 Aug 2019 10:06 PM
ऐप पर पढ़ें

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि चुनाव में पिछड़ा वर्ग की अहम भूमिका रहती है। सरकार बनाने में इस समाज ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके बाद भी इस समाज की अनदेखी भाजपा सरकार कर रही है। आने वाले समय में हम उत्तर प्रदेश में खास हिस्सेदारी के साथ पिछड़ा वर्ग को जोड़ने का काम करेंगे। सभी पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग से आए हुए दर्जनों लोगों को कांग्रेस ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक में सीमा कुशवाहा, जिलाध्यक्ष तलत अजीम, रामसजीवन निर्मल, अरुण विद्यार्थी, साहब पटेल, संतोष पटेल, बालेंद्र यादव, लालचंद्र मौर्य, प्रदीप पटेल, विनोद चौधरी, मिसबाहुल ऐन, छितानी लाल दिवाकर, नुरुत जमा, मो. फरमान, तौकीर अहमद, आदिल आदि लोग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें