ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीकलयुगी पिता ने बेटी संग किया दुराचार का प्रयास

कलयुगी पिता ने बेटी संग किया दुराचार का प्रयास

कौशाम्बी इलाके में बुधवार की शाम कलयुगी बाप ने बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने व विरोध करने पर उसकी पिटाई की। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची। उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। देर...

कलयुगी पिता ने बेटी संग किया दुराचार का प्रयास
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 30 Jul 2020 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी इलाके में बुधवार की शाम कलयुगी बाप ने बेटी के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने व विरोध करने पर उसकी पिटाई की। बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची। उसे भी जान से मारने की धमकी दी गई। देर शाम विवाहिता ने पति के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। मां पशुशाला गई थी। इसी दौरान कलयुगी पिता पहुंचा और बेटी को दबोचकर दुराचार का प्रयास करने लगा। पिता की करतूत देख किशोरी चीख पड़ी। बेटी के शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक ने उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पीटते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपित भाग निकला। शाम को बेटी को लेकर विवाहिता थाने पहुंची और नामजद शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें