पत्रकार को पितृशोक, अंतिम संस्कार आज
Kausambi News - हिन्दुस्तान हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता बृजेश गौतम के पिता रोशन लाल गौतम का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से जिलेभर के पत्रकारों में शोक की लहर...
हिन्दुस्तान हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता बृजेश गौतम के पिता रोशन लाल गौतम का गुरुवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। मंझनपुर के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राजस्व विभाग में उन्होंने पदोन्न्त होकर कानून-गो पद तक की सेवा दी थी। इसकी जानकारी होते ही जिलेभर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार बृजेश के घर पर सांत्वना देने के लिए पत्रकारों के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधयों व सभ्रांत लोगों का शाम तक तांता लगा रहा। शुक्रवार की सुबह पैतृक गांव मंगरोहनी में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।