
ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर जेवर ले उड़े चोर
Kausambi News - मूरतगंज के इमामगंज में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी हो गई। चोरों ने ताले तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात व 15 हजार रुपये नकद चुरा लिए। दुकान के मालिक आकाश कुमार वर्मा को घटना की जानकारी...
मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज में मंगलवार की रात चोर एक ज्वेलरी शॉप को खंगाल ले गए। ताला तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। मितवापुर निवासी आकाश कुमार वर्मा ने इमामगंज में ज्वेलरी शॉप खोल रखी है। मंगलवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात को समेटने के साथ ही चोरों ने 15 हजार रुपया नकदी पार कर दिया। बुधवार की सुबह आसपास रहने वाले लोगों ने शटर का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्होंने आकाश को फोन कर जानकारी दी।

वह भागकर दुकान पहुंचा। वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना पर संदीपनघाट थाना प्रभारी शशिकांत मिश्र ने फोरेसिंक टीम बुलाकर जांच की। कई जरूरी सैंपल लिए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आकाश ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




