ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीजेठ-जेठानी ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान

जेठ-जेठानी ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव की रीना देवी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उसका पति परदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर वह बच्चों के साथ...

जेठ-जेठानी ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 24 Jun 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

नेवादा। हिन्दुस्तान संवाद

सरायअकिल थाना क्षेत्र के जरैनी गांव की रीना देवी पत्नी विजय कुमार ने बताया कि उसका पति परदेश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर वह बच्चों के साथ रहती है।

पीड़िता की मानें तो बुधवार शाम मामूली बात पर जेठ-जेठानी गाली-गलौच कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें