जेल स्टाफ ने जीता फाइनल मुकाबला
Kausambi News - जिला कारागार में नौ दिन का जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट समाप्त हुआ। फाइनल में जेल स्टाफ ने बैरक नंबर पांच के बंदियों को हराया। बैरक नंबर पांच की टीम 29 रन पर सिमट गई, जबकि जेल स्टाफ ने आठ ओवर में मैच जीत लिया। डिप्टी जेलर सदानंद सिंह मैन आफ द मैच रहे।

जिला कारागार में नौं दिन जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मुकाबला जेल स्टाफ व बैरक नंबर पांच के बंदियों के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में जेल स्टाफ ने एकतरफा जीत दर्ज की। जिला कारागार में फाइनल मुकाबला सोमवार को जेल स्टाफ व बैरक नंबर पांच की टीम के बीच हुआ। टॉस जीतकर बैरक नंबर पांच के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यही उनके लिए घातक हुआ। पूरी टीम 29 रन पर ढह गई। रनों का पीछा करने उतरी जेल स्टाफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर से मैच जीत लिया। डिप्टी जेलर सदानंद सिंह मैन आफ द मैच रहे।
उन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किया। बेस्ट बैटसमैन आफ द टूर्नामेंट जेल वार्डन गोविंद राम रहे। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सीएमओ डॉ. संजय कुमार व ओलंपिक संघ कौशाम्बी के अध्यक्ष डॉ. अरुण केसरवानी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जेल अधीक्षक अजितेश कुमार ने इस मौके पर बताया कि बंदियों का उत्साह बढ़ाने के लिए जेल परिसर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


