ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीजाफर रजा बने स्कूल प्यूपल लीडर

जाफर रजा बने स्कूल प्यूपल लीडर

चरवा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय की अनुशासन, सांस्कृतिक, खेलकूद और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुदृढ़ करने के लिए बच्चों की कैबिनेट समिति का गठन किया गया। बच्चों को...

जाफर रजा बने स्कूल प्यूपल लीडर
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 10 Aug 2019 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चरवा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में शुक्रवार को विद्यालय की अनुशासन, सांस्कृतिक, खेलकूद और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुदृढ़ करने के लिए बच्चों की कैबिनेट समिति का गठन किया गया। बच्चों को स्कूल बैच और सैस के माध्यम से प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसोजा ने सम्मानित करते हुए बच्चों को शपथ दिलाई।

विद्यालय के छात्र जाफर रजा को स्कूल प्यूपल लीडर, श्रेया कुशवाहा को एडिशनल स्कूल पीपुल लीडर, सास्वत मिश्रा को हेड मार्शल, प्रभा द्विवेदी को वॉइस हेड मार्शल, अखिलेश यादव स्पोर्ट्स कैप्टन, तनुश्री वर्मा वाइस स्पोर्ट्स कैप्टन, संस्कृति त्रिपाठी सेक्रेटरी, अभिषेक तिवारी असिस्टेंट सेक्रेटरी, अनुराधा यादव ट्रेजरर, विनय कुमार असिस्टेंट ट्रेजरर, पलक केशरवानी कल्चरल लीडर, अविनय प्रजापति असिस्टेंट कल्चरल लीडर, अंशिका मौर्य ब्लू हाउस कैप्टन, अभिषेक सिंह ब्लू हाउस वाइस कैप्टन, इशिता केसरवानी गोल्ड हाउस कैप्टन, हर्षित वर्मा गोल्ड हाउस वाइस, कैप्टन गौरव त्रिपाठी ग्रीन हाउस कैप्टन, वर्षा दिवाकर ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन, पूजा सिंह रेड हाउस कैप्टन, धर्मेंद्र कुमार रेड हाउस वाइस कैप्टन, सौरभ त्रिपाठी मार्शल, सूरज कुमार पाल मार्शल, नूरेन खान मार्शल, शाफिया बेगम मार्शल, युवराज केसरवानी मार्शल, रवि यादव मार्शल, कृतिका कुशवाहा मार्शल, अनामिका प्रजापति मार्शल, अनु पाल मार्शल एवं सत्यम कुशवाहा को मार्शल के पद से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के साथ जीतेंद्र प्रताप सिंह, रेनू प्रजापति, बलवंत शाह, शालिनी श्रीवास्तव, संध्या मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अंजना त्रिपाठी, सीता यादव, अवनीश मिश्रा, आलोक अग्रवाल, आसिम खान एवं अर्चना त्रिपाठी मौजूद रही। शपथ ग्रहण समारोह का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका रेनू प्रजापति के द्वारा किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें