Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsInvestigation into Mismanagement at Jamunapur Gaushala Leads to Suspension of Panchayat Secretary
गोवंशों के साथ लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलम्बित

गोवंशों के साथ लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलम्बित

संक्षेप:

Kausambi News - विकास खंड सरसवां की ग्राम पंचायत जमुनापुर स्थित गौशाला में गौवंशों के चारे-भूसे व केयर टेकरों के मानदेय समय पर न देने के आरोपों की जांच तीन अधिकारियों

Nov 18, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

विकास खंड सरसवां की ग्राम पंचायत जमुनापुर स्थित गोशाला में गौवंशों के चारे-भूसे व केयर टेकरों के मानदेय समय पर न देने के आरोपों की जांच तीन अधिकारियों की टीम ने किया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ग्राम पंचायत सचिव राम प्रसाद आर्या को निलम्बित कर दिया गया। डीपीआरओ की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है। जमुनापुर गोशाला में गौवंशों व केयरटेकरों के साथ लापरवाही बरतने जाने की शिकायत पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने डीडीओ, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कौशाम्बी व खंड विकास अधिकारी सरसवां को जांच अधिकारी नामित किया था। 14 नवम्बर अफसरों द्वारा जांच की गई तो बड़ी लापरवाही प्रकाश में आई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अफसरों ने पाया कि गौशाला में रखरखाव से सम्बंधित कोई अभिलेख नहीं उपलब्ध कराया गया। इतना ही नहीं संरक्षित 214 गौवंशों के सापेक्ष चारा, भूसा, चोकर, पशु आहार कुछ भी मौके पर नहीं मिला। इतना ही नहीं पूर्व में क्रय किये गए भूसे का भुगतान भी सचिव द्वारा नहीं किया गया। इसके अलावा न तो सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई और न ही गौवंशों के लिए पानी की रोज बदला जाता पाया गया। इसके अलावा केयर टेकरों का मानदेय भुगतान नहीं किया गया। बार-बार निर्देशों के बावजूद भी उच्चाधिकारियों के आदेशों की सचिव द्वारा अवहेलना की जाती रही। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम सचिव राम प्रकाश आर्या को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। इतना ही नहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायत नेवादा को जांच अधिकारी नामित करते हुए आरोप पत्र गठित कर 15 दिन में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीपीआरओ की कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।