Kausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 162 वाहनों का ई-चालान

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: बुधवार को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 162 वाहनों का ई-चालान किया गया और विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। हेलमेट, सीट बेल्ट, और ओवरस्पीडिंग के उल्लंघनों के लिए कड़ी कार्रवाई की गई।

यातायात नियम तोड़ने पर 162 वाहनों का ई-चालान
यातायात नियम तोड़ने पर 162 वाहनों का ई-चालान

Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए बुधवार को सुबह से शाम तक जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 162 वाहनों का ई-चालान किया गया। डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज भरवारी में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। सड़क पार करते समय सावधानी बरतने व यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई।

मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने की जांच हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 162 वाहनों का ई-चालान