
गोशाला की व्यवस्था देखने पहुंचे प्रभारी ईओ
Kausambi News - नगर पंचायत चायल के कन्हा गोशाला का निरीक्षण ईओ योगेश कुमार गौड़ ने किया। उन्होंने गोवंशों के चारे और पानी की व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गोशाला कर्मियों में अफरातफरी मच गई। ईओ ने साफ...
नगर पंचायत चायल से संचालित कन्हा गोशाला का बुधवार को प्रभारी ईओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने संरक्षित गोवंशो को भूसा और चूनी चोकर का स्टाक करने, समय से मवेशियों को चारा पानी देने के निर्देश दिये। नगर पंचायत के प्रभारी ईओ एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़ ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को खिलाये जाने वाला चारा एवं उनके रहन सहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला कर्मियों में अफरातफरी मची रही। उन्होंने केयर टेकर देवानंद को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए गोशाला की व्यवस्थाएं दुरुस्त किये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने चिकित्साधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को गोशाला में संरक्षित 362 गोवंशों को समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। प्रभारी ईओ ने संरक्षित गायों को गुड़ और चना भी खिलाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




