18 विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न
Kausambi News - अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 शनिवार को 18 विद्यालयों में हुई। कक्षा पांच से 12 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह परीक्षा भारतीय संस्कृति के...

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित की जाने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2024 शनिवार को भरवारी स्थित भवंस मेहता विद्याश्रम, बाल गोविंद, नेशनल इंटर कॉलेज, हुबलाल इंटर कॉलेज समेत 18 विद्यालयों में सम्पन्न हुई। परीक्षा में कक्षा पांच से 12 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कौशाम्बी गायत्री परिवार के जिला संयोजक राम सनेही श्रीवास्तव ने बताया कि यह परीक्षा बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में एक साथ आयोजित की जाती है। जिसमें हजारों विद्यार्थी प्रति वर्ष सम्मिलित होते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिावकों को तहसील, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विधिवत आयोजित सम्मान समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


