Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsIndependence Day Celebrations Prepared Across District with Patriotism Programs
शानोशौकत के साथ मनाया जायेगा स्वाधीनता दिवस, तैयारियां पूरी

शानोशौकत के साथ मनाया जायेगा स्वाधीनता दिवस, तैयारियां पूरी

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। सभी जिला कार्यालयों, स्कूलों और नगर पंचायतों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित होंगे। 2 अगस्त...

Thu, 14 Aug 2025 11:21 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता। शुक्रवार को जिलेभर में स्वाधीनता दिवस पूरी शानोशौकत के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर कलक्ट्रेट समेत सभी जिला स्तरीय कार्यालयों व स्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के बाद जगह-जगह देशभक्ति के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। स्वाधीनता दिवस को लेकर जिले में दो अगस्त से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रामों का आयोजन कराया जा रहा था। शुक्रवार को जिलेभर में आजादी के पर्व को मनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, विकास भवन समेत सभी जिला, तहसील, ब्लॉक स्तरीय कार्यालयों में इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके अलावा जिले भर के स्कूलों में स्वाधीनता दिवस पर्व को को लेकर कार्यक्रम होंगे। नगर पंचायतों में देशभक्ति के गीत सुबह से लेकर शाम तक बजेंगे तो ग्राम पंचायतों में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालते हुए देश भक्ति के गीत व नाटिका का मंचन भी किया जायेगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।