बीआरसी सरसवां में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Kausambi News - जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के मार्गदर्शन में बीआरसी सरसवां में शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने गणित, विज्ञान, और भाषा शिक्षण की तकनीकों को सीखा। 68 प्रतिभागियों ने भाग लिया और दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा के लिए तकनीक साझा की गई।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन में बीआरसी सरसवां में चल रहा शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ। इस दौरान शिक्षकों ने गणित पढ़ाने की तकनीक को जाना। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह व जिला समन्वयक अवधेश पांडेय के मार्गदर्शन मे दिव्यांग बच्चों के समावेशी शिक्षा हेतु प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी सरसवां में कराया जा रहा था। प्रशिक्षण में 68 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के पांचवे स्पेशल एजुकेटर शारदा कुमार सिंह द्वारा समावेशी कक्षाओं में गणित पढ़ने की तकनीक, गणित सीखने में कठिनाई वाले बच्चों को पटाने की तकनीक, समावेशी कक्षाओं में विज्ञान पढ़ने की तकनीक आदि के बारे में चर्चा की गई।
अनिल सिंह स्पेशल एजुकेटर द्वारा समावेशी कक्षाओं में भाषा शिक्षण तकनीक, अनुकूलित शारीरिक शिक्षा खेल और योग आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा गया पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त तकनीक को विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों केसाथ साझा करते हुए उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें। उन्हें शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाओ का लाभ दिया जाए और ऐसे बच्चों को उपेक्षित ना समझा जाए। प्रशिक्षण में सभी प्रशिक्षर्थियों को मॉड्यूल वितरण किया गया। संदर्भदाता शारदा कुमार सिंह एवं अनिल सिंह स्पेशल एजुकेटर ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण प्रदान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


