Kausambi News: झमाझम बारिश ने घटाई मरीजों की संख्या, ओपीडी में पसरा सन्नाटा
Kausambi News: कौशाम्बी में लगातार हो रही बारिश का असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई दिया। शुक्रवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। विभिन्न विभागों में ओपीडी के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली, जैसे कि नाक-कान-गला विभाग में 52, बालरोग विभाग में 45 और नेत्र विभाग में 48 मरीज आए।
Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई दिया। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण अस्पताल के सभी विभागों की ओपीडी में सन्नाटा पसरा रहा। सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या काफी कम रही। शुक्रवार को कुल 629 मरीजों ने ही पर्चा बनवाया।मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के नाक-कान-गला विभाग में सामान्य दिनों में 200 से 250 मरीज आते हैं, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक महज 52 मरीज पहुंचे। बालरोग विभाग में रोज 150 से 200 बच्चों की ओपीडी होती है, जबकि 45 बच्चे ही आए।
नेत्र विभाग में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज पहुंचते हैं, लेकिन 48 मरीजों ने उपचार कराया। मेडिसिन विभाग में सामान्य दिनों में करीब 250 मरीज आते हैं, जबकि दोपहर तक सिर्फ 63 मरीज पहुंचे। हड्डी विभाग की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या घटकर 59 रह गई। इसी तरह छाती रोग विभाग की ओपीडी में सामान्य दिनों में 200 से अधिक मरीज उपचार कराने आते हैं। बारिश के कारण दोपहर तक यहां महज 60-70 मरीज ही पहुंचे। अस्पताल के करीब दर्जनभर विभागों में मरीजों की संख्या कम होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जूनियर और सीनियर रेजीडेंट मरीजों की राह देखते रहें।


