अवैध परिवहन कर रहे आधा दर्जन वाहनों को किया सीज
Kausambi News - मंझनपुर में प्रशासन ने शुक्रवार रात और शनिवार को अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम और तहसीलदार ने ओवरलोड वाहनों की जांच की और दो वाहनों को सीज कर दिया। ईद के दिन की कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। खनन इंस्पेक्टर ने भी कार्रवाई करते हुए चार और वाहनों को सीज किया।

मंझनपुर, संवाददाता। अवैध परिवहन के खिलाफ शुक्रवार रात और शनिवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। अलग-अलग जगहों पर अफसरों ने जांच शुरू की तो तीन थाना क्षेत्र में वाहन पकड़े गए। सभी को पुलिस के हवाले करते हुए सीज कर दिया गया। ईद के दिन प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनिज संपदा का अवैध परिवहन करने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।शनिवार को एसडीएम अरुण कुमार व तहसील पुष्पेंद्र गौतम ने ओवरलोड व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध तिल्हापुर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। उनके सड़क पर होने की सूचना पर वाहनों के चक्के जगह-जगह थम गए। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब वाहन सड़क पर नजर नहीं आए तो अफसर सरायअकिल की तरफ बढ़े।
बेनीराम कटरा पहुंचने पर उन्हें दो ओवरलोड वाहन जाते मिले। एक वाहन को एसडीएम ने तो दूसरे को तहसीलदार ने रोक लिया। दोनो वाहनों की जांच की तो वह अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रकों को बेनीराम कटरा चौकी पुलिस के हवाले करते हुए सीज की कार्रवाई की। सम्बंधित विभाग को अन्य कार्रवाई के लिए सूचना भेज दी है। इसी तरह खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह ने शुक्रवार की रात अभियान चलाकर दो वाहनों को सिराथू चौकी तो दो को सीज करते हुए कड़ाधाम कोतवाली के हवाले कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


