डीएम की गठित टीम को महेवा व महिला में नहीं मिला अवैध खनन
Kausambi News - जिले में अवैध खनन की शिकायतों पर डीएम डॉ. अमित पाल ने एसडीएम आकाश सिंह की अगुवाई में जांच टीम बनाई। टीम ने महेवा और महिला घाट में अवैध खनन नहीं पाया, लेकिन पाली में स्थानीय लोगों द्वारा बालू निकासी की जानकारी मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कार्रवाई की गई।
जिले में अवैध खनन की शिकायतों को लेकर डीएम डॉ. अमित पाल ने एसडीएम सदर आकाश सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच कराई। जांच करने पहुंची टीम को महेवा व महिला में अवैध खनन नहीं मिला। पाली में स्थानीय लोगों द्वारा अवैध तरीके से बालू निकासी की जानकारी होने पर रास्ता खुदवाने के लिए जिला खान अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल व थानाध्यक्ष केके यादव को निर्देशित किया गया। जिले में बालू के अवैध खनन की सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से अवैध खनन की खबर संज्ञान में आ रही थी। मामले को डीएम ने गम्भीरता से लेते हुए एसडीएम मंझनपुर आकाश सिंह के नेतृत्व में रविवार को टीम का गठन किया।
टीम में उन्होंने सहायक अभियंता सिंचाई विभाग व क्षेत्राधिकार पर्यावरण प्रतिनिधि अवर अभियंता को शामिल किया। तीन सदस्यीय टीम रविवार की सुबह से लेकर शाम तक महेवाघाट, महिला घाट एवं पाली में अवैध खनन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान महेवाघाट व महिला में अवैध खनन कहीं नहीं मिला। पाली में स्थानीय लोगों द्वारा बालू निकासी किये जाने की जानकारी होने पर मौके पर जिला खान अधिकारी व कौशाम्बी थानाध्यक्ष को रास्ता खुदवाने का निर्देश एसडीएम ने दिया। भौतिक सत्यापन करने के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट डीएम को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


