अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Mar 09, 2026 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र के कांकराबाद गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की अनदेखी से ग्रामीण परेशान हैं। पिछले साल मिट्टी खनन के कारण महिलाओं की मौत भी हुई थी। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

कोखराज थाना क्षेत्र के कांकराबाद गांव में खनन माफियाओं द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। आरोपी ग्रामसभा की बंजर भूमि को अपना निशाना बनाते हुए रातोरात उसे गड्ढे में तब्दील कर दे रहे हैं। महकमे के जिम्मेदार व स्थानीय पुलिस है कि उसे भनक तक नहीं लग रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक साल पूर्व मिट्टी खनन करने वाले कारोबारियों द्वारा अधिक गड्ढे किए जाने से घर के लिए मिट्टी खोदने गई महिलाओं की दबने से मौत हो गई थी। अन्नदाता किसानों के विरोध के बावजूद खनन माफिया दबंगई के साथ खनन कार्य जारी रखे हुए हैं।

स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग के जिम्मेदार पूरे मामले में मूकदर्शक बने हुए हैं। गंगा की तराई में स्थित गांव में भीटा व पहाड़ी जैसे प्राकृतिक संरचनाओं के नष्ट होने से भविष्य में गंगा नदी का पानी गांव में घुसने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा हुआ तो गांवों का डूबना लगभग तय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।