शिव मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

Feb 21, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - चायल तहसील के ग्राम पंचायत डहिया में प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान के पति और पुत्र द्वारा जबरन निर्माण किया जा रहा है, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया है।

शिव मंदिर की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत

चायल, हिन्दुस्तान संवाद चायल तहसील के ग्राम पंचायत डहिया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। डहिया गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान के पति और उनके पुत्र मंदिर की सार्वजनिक व धार्मिक भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में आबादी की श्रेणी में दर्ज है और वर्षों से यहां शिव मंदिर स्थापित है। भूमि का उपयोग गांव के लोग धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए सामूहिक रूप से करते रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि खाली पड़ी भूमि पर निर्माण शुरू किए जाने का विरोध करने पर धमकियां दी गईं। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव के संजय शुक्ला, श्रीधर शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, रामानंद शुक्ला, सुरेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, श्याम शुक्ल, राजू शुक्ल, आनंद शुक्ला, चंद्रिका सिंह, शिवनारायण शुक्ल व पुष्करनाथ शुक्ल सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि पैमाइश कराकर भूमि को सुरक्षित कराया जाए। अवैध निर्माण पर रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।