Kausambi News: कुर्क भूमि पर पुलिस को धता बता निर्माण करा रहा आरोपी

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सदर तहसील के म्योहर गांव में एक व्यक्ति सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कर रहा है, जबकि ग्राम प्रधान और प्रशासन ने उसे रोका है। स्थानीय लोग कठिनाई का सामना कर रहे हैं। गिरफ्तारी की चेतावनी के बावजूद, आरोपी निर्माण जारी रखे हुए है। ग्राम प्रधान ने एसपी से शिकायत की है, जिससे पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

Kausambi News: कुर्क भूमि पर पुलिस को धता बता निर्माण करा रहा आरोपी

Kausambi News: सदर तहसील के म्योहर गांव के मजरा नौबस्ता में एक व्यक्ति आबादी की भूमि पर बनवाए जा रहे सार्वजनिक रास्ते में वर्ष भर से अड़ंगा बना हुआ है। आबादी में बने मकान के सामने वह रास्ता बनता देख और कब्जा करने की फिराक में है। ग्राम प्रधान की पहल पर भूमि तहसील प्रशासन ने भूमि कुर्क कर दिया। बावजूद इसके वह निर्माण बंद नहीं कर रहा है और छत डालने की फिराक में है। ग्राम प्रधान म्योहर प्रतिनिधि बाबा बलराम सिंह ने बताया कि नौबस्ता गांव के पश्चित मोहल्ले में रहने वाले मूलचंद्र, शिवबाबू यादव समेत दर्जनभर परिवार के लोगों ने पिछले वर्ष मांग किया कि बारिश के दौरान उन्हें घर से निकलने में कठिनाई होती है।

मोहल्ले के लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने बगल में रिक्त पड़ी आबादी की भूमि पर मिट्टी डलवाकर आठ से दस फिट का आम रास्ता निकलवाना शुरू किया था। इस पर आबादी की भूमि में घर बना रखे राम बहादुर ने रास्ते के लिए चिन्हित भूमि पर पिलर डालकर निर्माण करना शुरू कर दिया। उसे रोका गया पर वह नहीं मान रहा। इस पर स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर भूमि को कुर्क कराया गया। फिर भी आरोपी रह-रहकर निर्माण कराता रहा। वर्तमान में वह लिंटर डालने की फिराक में है। ग्राम प्रधान ने शनिवार को करारी थाना दिवस के मौके पर एसपी से शिकायत की। एसपी ने करारी पुलिस को निर्देश दिया कि यदि आरोपी नहीं मान रहा तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेजना सुनिश्चत करें। पुलिस के कहने पर आरोपी ने कुछ देर के लिए काम बंद कर दिया। ग्राम प्रधान की माने तो वह पुलिस को धता बताते हुए चोरी-छिपे निर्माण करा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।