Kausambi News: तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: सिराथू तहसील के जगन्नाथपुर गांव में एक व्यक्ति द्वारा तालाब की सुरक्षित भूमि पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर, एसडीएम ने कार्रवाई की और अतिक्रमण को हटवा दिया। आरोपी को चेतावनी दी गई कि पुनः ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kausambi News: तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

Kausambi News: सिराथू तहसील क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक व्यक्ति तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर शौचालय का निर्माण करा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम सिराथू ने राजस्व कर्मियों को भेजकर तालाब की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवा दिया है। जगन्नाथपुर गांव में तालाब के नाम सुरक्षित भूमि पर गांव के दिलीप पुत्र छंगू द्वारा अवैध कब्जा कर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसील प्रशासन से किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा।

जांच के दौरान तालाबी भूमि पर अतिक्रमण मिलते ही राजस्व व पुलिस की टीम ने अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया। राजस्व टीम ने आरोपी को कड़ी चेतावनी दिया कि दोबारा यदि अवैध कब्जे का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण