शिकायतों के भौतिक सत्यापन न किए जाने से जिले का घट रहा अंक

Feb 08, 2026 04:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण के लिए हर महीने 40 शिकायतों का भौतिक सत्यापन जरूरी है। लक्ष्य पूरा न होने पर जिले की रैंकिंग में कमी आ रही है। आईजीआरएस प्रभारी अधिकारी ने एसडीएम को जांच करने और रिपोर्ट 25 फरवरी तक जमा करने का निर्देश दिया है। रैंकिंग सुधारने के लिए सभी एसडीएम को तेजी से काम करना होगा।

शिकायतों के भौतिक सत्यापन न किए जाने से जिले का घट रहा अंक

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु शासन ने प्रत्येक माह 40 शिकायतों का भौतिक सत्यापन का लक्ष्य जिलेवार निर्धारित कर रखा है। लक्ष्य प्राप्त न होने से प्रत्येक माह जिले का पांच अंक घट जा रहा है। इससे रैंकिंग खराब हो रही है। मामले में प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को पत्र भेजा है। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस ने बताया कि भौतिक सत्यापन करने पर जिले को मिलने वाले पांच अंक प्रतिमाह नहीं मिल पा रहे हैं। इससे जिले की रैंकिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस माह उन्होंने एसडीएम चायल को 14, मंझनपुर को 15 व सिराथू को 17 शिकायतों की सूची सौंपी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निर्देशित किया है कि शिकायतों की जांच एसडीएम स्वयं करते हुए निर्धारित प्रारूप पर जांच आख्या प्रत्येक दशा में 25 फरवरी तक उपलब्ध कराएं। साथ में हिदायत भी दी कि निर्धारित अवधि में सत्यापन आख्या प्राप्त नहीं होती है और जिले की रैंकिंग और खराब होती है तो इसके लिए संबंधित एसडीएम जिम्मेदार होंगे। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस का पत्र मिलने के बाद तीनों एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्र की शिकायतों के भौतिक सत्यापन में तेजी से जुट गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।