Kausambi News: तिरहार इलाके में हाईवे का संरेखण बदला तो होगा विरोध

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: चायल तहसील के खटांगी से महेवाघाट तक प्रस्तावित 59.6 किलोमीटर लंबे प्रयागराज-चित्रकूट ग्रीनफील्ड हाईवे के संरेखण में बदलाव की चर्चा ने तिरहार इलाके में

Kausambi News: तिरहार इलाके में हाईवे का संरेखण बदला तो होगा विरोध

Kausambi News: चायल तहसील के खटांगी से महेवाघाट तक प्रस्तावित 59.6 किलोमीटर लंबे प्रयागराज-चित्रकूट ग्रीनफील्ड हाईवे के संरेखण में बदलाव की चर्चा ने तिरहार इलाके में विरोध की चिंगारी भड़का दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक कथित मानचित्र के बाद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर विरोध की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। कई महीने पहले संबंधित गांवों की अधिसूचना जारी होने और जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक लगने के बाद अब संरेखण बदलने की चर्चा से लोगों में नाराजगी है। टिकरीनागी, पलरा, सेंगरहा, भवनसुरी, शाहपुर, मुबारकपुर, उमरावां और महेवाघाट समेत कई गांवों के ग्रामीणों व प्रधानों का कहना है कि अधिसूचित गांवों को योजना से बाहर किया गया तो क्षेत्र के विकास की उम्मीदों को झटका लगेगा।

इंटरनेट मीडिया पर रक्सौली गांव के पास से हाईवे को दूसरी दिशा में मोड़कर अढ़ौली गांव के नजदीक रामवन गमन मार्ग से जोड़ने का कथित मानचित्र तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि संरेखण में बदलाव की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पूर्व में अधिसूचित तिरहार क्षेत्र के गांवों को हाईवे परियोजना से बाहर करने का प्रयास हुआ तो सड़क पर उतरकर विरोध किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: तिरहार इलाके में हाईवे का संरेखण बदला तो होगा विरोध