Kausambi News: अधेड़ को पत्नी और बहू ने डंडे से पीटा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कड़ा धाम के अफजलपुर के निवासी रेशम लाल यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पत्नी रीता और बहू रोली देवी ने डंडे से उसकी पिटाई की, जिससे उसे चोटें आईं। पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बची। रेशम ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

Kausambi News: कड़ा धाम क्षेत्र के अफजलपुर सातों निवासी रेशम लाल यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर मंगलवार की रात पत्नी रीता ने बहू रोली देवी के साथ मिलकर डंडे से जमकर पीट दिया। इससे उसको चोटें आई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आए तो उसकी जान बची। रेशम लाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी रीता और बहू रोली के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


