ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीमकान गिरा, मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट

मकान गिरा, मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट

सदर तहसील क्षेत्र के गरौली और देवरा गांव में बारिश के सीलन से रविवार रात दो मकान गिर गए। इससे दोनों के मकान में रखा गृहस्थी का तमाम सामान दबकर नष्ट हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत हल्का लेखपाल से कर...

मकान गिरा, मलबे में दबकर गृहस्थी नष्ट
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 10 Sep 2018 10:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सदर तहसील क्षेत्र के गरौली और देवरा गांव में बारिश के सीलन से रविवार रात दो मकान गिर गए। इससे दोनों के मकान में रखा गृहस्थी का तमाम सामान दबकर नष्ट हो गया। उन्होंने मामले की शिकायत हल्का लेखपाल से कर दी है। मकान गिरने से किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

गरौली निवासी मानिकचंद्र विश्वकर्मा खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका परिवार गांव में कच्चा मकान बनाकर रहता है। भारी बारिश से उनके पूरे घर में सीलन थी। हादसे की आशंका से वह पहले से ही सचेत थे। रविवार रात जब वह घर के बाहर सो रहे थे, तभी उनका घर भरभरा कर बैठ गया। इससे घर में रखी गृहस्थी का तमाम सामान दबकर नष्ट हो गया। इसी तरह देवरा गांव निवासी सुंदर लाल का मकान भी गिर गया। उनकी भी मकान के मलबे में दबने से गृहस्थी का तमाम सामान तहस नहस हो गया। दोनों किसानों ने मामले की जानकारी हल्का लेखपाल को दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें