होली पर डीजे संचालन को लेकर प्रशासन सख्त

Mar 01, 2026 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - होली के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए डीएम और एसपी के निर्देश पर सैनी और कड़ा धाम थाने में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी ने ध्वनि नियंत्रण गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से विद्यालय और अस्पतालों के पास तेज आवाज में डीजे बजाना वर्जित रहेगा।

होली पर डीजे संचालन को लेकर प्रशासन सख्त

होली के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से डीएम व एसपी निर्देश पर रविवार को सैनी व कड़ा धाम थाने में क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार ने की, जबकि डीएसपी संतोष कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि होली के अवसर पर शासन द्वारा जारी ध्वनि नियंत्रण संबंधी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। किसी भी स्थिति में निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे नहीं बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अस्पताल अथवा आवासीय क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरती जाए, जहां छात्र पढ़ाई कर रहे हों या मरीज विश्राम कर रहे हों।

ऐसे स्थानों के समीप तेज आवाज में डीजे बजाना पूर्णत: वर्जित रहेगा। डीएसपी संतोष कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अश्लील अथवा फूहड़ फाल्गुनी गीत बजाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पर्व की गरिमा बनी रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकी नाथ पांडे एवं थानाध्यक्ष सैनी धर्मेंद्र सिंह ने भी डीजे संचालकों को हिदायत दी कि वह नियमों के अनुसार ही डीजे बजेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।