होली के ऐन वक्त पर खोवा, पनीर व दूध के दामों में उछाल

Mar 03, 2026 06:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - रंगों के पर्व होली के चलते खोवा, पनीर, दही और दूध की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। कीमतों में भी उछाल आया है, जैसे खोवा 350-370 रुपये प्रति किलो, पनीर 350-380 रुपये और दही 130 रुपये प्रति किलो हो गया है। दूध की कीमतें 5-10 रुपये प्रति लीटर बढ़ी हैं।

होली के ऐन वक्त पर खोवा, पनीर व दूध के दामों में उछाल

रंगों के पर्व होली पर घर आए मेहमानों के स्वागत के लिए स्वादिष्ट पकवान बनाने को लेकर बाजार में खोवा, पनीर, दही और दूध की मांग अचानक बढ़ गई है। मांग बढ़ने से जहां बाजार में रौनक रही, वहीं दामों में भी उछाल देखने को मिला। लोगों के मुताबिक होली से तीन-चार दिन पहले तक खोवा 250 से 260 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। सोमवार की शाम से इसके दाम बढ़कर 350 से 370 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसी तरह पनीर का दाम 250-270 रुपये से बढ़कर 350 से 380 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। दही जो पहले 90 से 100 रुपये किलो बिक रही थी, अब 130 रुपये किलो तक पहुंच गई है।

होली पर्व का असर सबसे अधिक दूध पर पड़ा है। अलग-अलग स्थानों पर दूध के दामों में 5 से 10 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि मांग अधिक होने के कारण दूध की कमी की स्थिति बन गई है। पशुपालकों के लिए यह अवसर कमाई का साबित हुआ। आम दिनों में जो पशुपालक दूध डेयरी या खोया व्यापारियों को बेचते थे, वह होली से पहले के तीन दिनों में सीधे उपभोक्ताओं को दूध बेचते नजर आए। जिससे उन्हें बेहतर दाम मिले। त्योहार की तैयारियों के बीच बाजार में दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई और पकवानों की तैयारी को लेकर दुग्ध उत्पादों की बढ़ती मांग ने बाजार में खासा उत्साह पैदा कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।