ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीसंस्कृत की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दोआबा के होनहारों ने मारी बाजी

संस्कृत की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दोआबा के होनहारों ने मारी बाजी

लखनऊ में आयोजित हुई संस्कृत की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोआबा के पांच होनहारों ने बाजी मारी है। रानीपुर स्थित विद्यालय के इन सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इनकी कामयाबी से...

संस्कृत की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दोआबा के होनहारों ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 07 Oct 2017 01:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ में आयोजित हुई संस्कृत की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोआबा के पांच होनहारों ने बाजी मारी है। रानीपुर स्थित विद्यालय के इन सभी विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इनकी कामयाबी से अभिभावक और शिक्षक खासे गदगद हैं।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर लखनऊ स्थित संस्कृत संस्थान में पांच और छह अक्तूबर को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें भाषण, गीत, निबंध, प्रतिभा खोज आदि प्रतियोगिताएं हुईं। रानीपुर स्थित रामकृपाल बालिका संस्कृत विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ने वाले अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। नौवीं की रानी देवी, पूजा देवी, शांति देवी और विकास भी पहले पायदान पर रहे। इन सभी मेधावियों ने प्रतिभा खोज (प्रहसन) प्रतियागिता में कामयाबी पाई है। इनकी सफलता से शिक्षक व अभिभावक फूले नहीं समा रहे हैं। विद्यालय के संस्कृत शिक्षक यज्ञेश कुमार द्विवेदी ने कहाकि बच्चों ने जिले का मान बढ़ाया है। इनकी प्रतिभा को और निखारने की जरुरत है। इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें