सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mar 02, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा पेट्रोल पंप के पास एक युवक, सुनील कुमार यादव, को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम तकरीबन लगभग 7 बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज एस आर एन अस्पताल में सोमवार की शाम को युवक की इलाज़ के दौरान मौत हो गयी। कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गाँव का रहने वाला सुनील कुमार यादव (30) पुत्र स्व. रामफल रविवार की शाम को बिसारा हाईवे पर किसी काम से गया था। रात तकरीबन 7 बजे जब वह सड़क पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी।

जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में मौजूद लोग उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालत गंभीर होने पर डाक्टरों उसे एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया था। सोमवार की शाम को सुनील की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।