ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीगौरवशाली रहा है उत्तर प्रदेश का इतिहास: डीएम

गौरवशाली रहा है उत्तर प्रदेश का इतिहास: डीएम

विकास भवन स्थित सरस हाल में सोमवार को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर...

गौरवशाली रहा है उत्तर प्रदेश का इतिहास: डीएम
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 24 Jan 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास भवन स्थित सरस हाल में सोमवार को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रगीत गायन और गोष्ठी का आयोजन हुआ।

जिलाधिकारी सुजीत कुमार व सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। डीएम ने उत्तर प्रदेश दिवस मनाने के विषय पर प्रकाश डाला। बताया कि उत्तर प्रदेश का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। ये भी बताया कि यूपी का नाम पहले यूनाइटेड प्रोविन्स हुआ करता था। आजादी के बाद 24 जनवरी 1950 को नामकरण कर उत्तर प्रदेश रखा गया। इस तिथि को ही प्रदेश का स्थापना दिवस मानते हुए प्रथम बार यूपी दिवस के आयोजन की परम्परा 2018 में शुरू की गई। डीएम ने मातहतों को अपने कार्यालय में अभिलेखों की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। कहा कि जीपीएफ पासबुक एवं सर्विस बुक आदि को अपडेट कर लिया जाए। विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करने का भी निर्देश दिया। कार्यक्रम को सीडीओ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें