Kausambi News: उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में हर्षोल्लास से मना हिंदी दिवस

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: जूनियर विद्यालय नौगीरों में हिंदी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पोस्टर, निबंध और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा छः से आठ तक के छात्रों ने भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षकों ने हिंदी का महत्व बताते हुए इसे हर क्षेत्र में उपयोग करने की आवश्यकता जताई।

Kausambi News: उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में हर्षोल्लास से मना हिंदी दिवस

Kausambi News: जूनियर विद्यालय नौगीरों में सोमवार को हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर पोस्टर, निबंध एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय के शिक्षक विकास कुमार ने बताया कि राष्ट्रभाषा हिंदी देश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्व रखती है। सभी को चाहिए कि पठन-पाठन, बोलचाल से लेकर सभी परिस्थितयों में हिंदी का गौरव के साथ प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रा वर्ग में छवि कुशवाहा, खुशी अग्रहरी, रानू, आशु देवी, मोनी देवी, रितु, प्रियांशी तो छात्र वर्ग में अंश कुमार, गोपाल कुमार, शुभम विजेता रहे।

विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में हर्षोल्लास से मना हिंदी दिवस