Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsHindi Day Celebrated at Dr A H Rizvi Springfield High School with Poetry and Story Competitions
शिक्षा किसी असहाय के लिए हथियार से कम नहीं : धर्मेंद्र

शिक्षा किसी असहाय के लिए हथियार से कम नहीं : धर्मेंद्र

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर के डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड हाई स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षक और शिक्षा के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कविता, कहानी और भाषण...

Sat, 13 Sep 2025 05:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता करारी कस्बा स्थित डॉ. एएच रिजवी स्प्रिंग फील्ड हाई स्कूल में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कक्षा वर्ग के छात्र-छात्राओं ने जीवन में शिक्षक और शिक्षा का महत्व विषय पर अपने विचार कविता व कहानी के माध्यम से व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। हिंदी दिवस के मौके पर डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल में कविता, कहानी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक था जीवन में शिक्षक और शिक्षा का महत्व। इस कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता अश्नीत कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार को पुस्तक उपहार स्वरूप भेंट करके किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अशोक, शिवाजी, टैगोर और रमन सदन के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित सभी श्रोताओं को प्रभावित किया। कक्षा छह से आठ के छात्र-छात्राओं में कहानी वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और अंत मे कक्षा तीन से पांच तक के छात्र-छात्राओं के बीच कविता का सस्वर वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षक और शिक्षा का महत्व अत्यधिक है। क्योंकि, शिक्षक न केवल ज्ञान और कौशल प्रदान करते हैं, बल्कि वे छात्रों के चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास और भविष्य की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर मो. आरिफ, पवन कुमार ओझा, पूजा रावत, ओम शंकर पांडेय, महफूज आलम, मो. साजिद, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।