ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदोआबा में झमाझम बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दोआबा में झमाझम बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

दोआबा में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के सीलन से कच्चे मकान, पेड़ धराशायी हो गए हैं। नदी-नालों के साथ...

दोआबा में झमाझम बारिश का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीThu, 16 Sep 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। संवाददाता

दोआबा में 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के सीलन से कच्चे मकान, पेड़ धराशायी हो गए हैं। नदी-नालों के साथ तालाब बारिश के पानी से एक बार फिर लबालब हो गए हैं। जिला मुख्यालय के अधिकांश रिहायशी इलाकों में जलजमाव के कारण लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कमोवेश यही हाल गांवों का भी है। बारिश के चलते प्रमुख बाजारों व कस्बों में सन्नाटा पसरा रहा। जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

डायट मैदान, कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, ब्लाक के साथ कई सरकारी भवनों के परिसर में जलजमाव है। जलजमाव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश होने व जलजमाव के कारण लोगों में संक्रमण बढ़ने का भी खतरा मड़राने लगा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें