गर्मी ने बढ़ाई अस्पतालों में भीड़, रोज 200 नए मरीज

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - भीषण गर्मी के कारण जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना लगभग 200 मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रस्त होकर जिला अस्पताल आ रहे हैं। डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, बुखार, और त्वचा संबंधी समस्याएं आम हैं। डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव के उपायों की सलाह दी है और लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है।

गर्मी ने बढ़ाई अस्पतालों में भीड़, रोज 200 नए मरीज

भीषण गर्मी और लू के प्रकोप ने जिले के अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा कर दिया है। रोजाना करीब 200 मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रस्त होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। सामान्य तौर पर यहां ओपीडी में डेढ़ हजार के आसपास मरीज आते हैं, लेकिन इन दिनों गर्मी से संबंधित शिकायतों ने चिकित्सा व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक, उल्टी-दस्त, बुखार, चक्कर आना और त्वचा संबंधी समस्याएं लेकर सबसे अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या विशेष रूप से ज्यादा है। निजी अस्पतालों में भी बीमारों की लंबी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर मरीजों को दवाओं के साथ-साथ गर्मी से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके शुक्ला ने दोपहर 12 बजे से चार बजे तक बाहर निकलने से बचने, खूब सारा पानी और ओआरएस घोल पीने, हल्के कपड़े पहनने तथा पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्षण नजर आने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों में दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली है। सीएमओ डॉ. कुमार ने डॉक्टरों को अलर्ट किया है। लोगों से अपील की है कि वे गर्मी में सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।