ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीअच्छे काम के लिए आशाओं को किया सम्मानित

अच्छे काम के लिए आशाओं को किया सम्मानित

नवीन मंडी ओसा में शुक्रवार को आशाओं को सम्मानित किया गया। सांसद व विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। बताया कि आशाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ...

नवीन मंडी ओसा में शुक्रवार को आशाओं को सम्मानित किया गया। सांसद व विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। बताया कि आशाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ...
1/ 2नवीन मंडी ओसा में शुक्रवार को आशाओं को सम्मानित किया गया। सांसद व विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। बताया कि आशाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ...
नवीन मंडी ओसा में शुक्रवार को आशाओं को सम्मानित किया गया। सांसद व विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। बताया कि आशाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ...
2/ 2नवीन मंडी ओसा में शुक्रवार को आशाओं को सम्मानित किया गया। सांसद व विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। बताया कि आशाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ...
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSat, 21 Sep 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

नवीन मंडी ओसा में शुक्रवार को आशाओं को सम्मानित किया गया। सांसद व विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना की। बताया कि आशाओं की वजह से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है। इनकी वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ मिल रहा है।

सांसद विनोद सोनकर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सात आशाओं को सांसद व विधायक लाल बहादुर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि आशाओं की वजह से गांव की महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। कहा कि मातृत्व मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इसमें आशाओं का बहुत बड़ा योगदान है। सांसद ने आयुष्मान भारत योजना को सरकार की महत्वपूर्ण योजना बताया। साथ ही कहा कि इससे गरीब तबके के लोगों का बेहतर इलाज हो रहा है। विधायक ने भी आशाओं के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, सीडीओ इंद्रसेन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें