श्रवण बाधित लोगों को वितरित की गई मशीन

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

रतनी देवी दिव्यांग सेवा संस्थान सिराथू ने श्रवण बाधित लोगों को नि:शुल्क कान की मशीनें वितरित की। इस पहल से सुनने में असमर्थ व्यक्तियों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष हीरा लाल सरोज और अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम सिराथू स्थित संस्थान के कार्यालय में आयोजित हुआ।

श्रवण बाधित लोगों को वितरित की गई मशीन

सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। रतनी देवी दिव्यांग सेवा संस्थान सिराथू की ओर से सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संस्थान के अध्यक्ष हीरा लाल सरोज के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रवण बाधित लोगों को नि:शुल्क कान की मशीनें वितरित की गईं, जिससे सुनने में असमर्थ लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम सिराथू स्थित संस्थान के कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां ज्वाला प्रसाद तिवारी, दुर्गा देवी सहित अन्य लाभार्थियों को कान की मशीनें प्रदान की गईं। इस मौके पर सभासद आलोक सिंह, राजा तिवारी, आशीष यादव, विपिन यादव और गौतम भट्ट प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।