गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराएं स्वास्थ्य सेवाएं : डीएम
मंझनपुर में डॉ. अमित पाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आकस्मिक निरीक्षण किया और गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और उचित देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया। निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया।

मंझनपुर, संवाददाता। डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलरहा पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम. से एचआरपी. महिलाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि ऐसी सभी महिलाओं पर विशेष निगरानी एवं समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए एवं उनकी नियमित जांच की जाए। डीएम ने ड्यू-लिस्ट के अनुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण से वंचित न रहने पाए।उन्होंने
केन्द्र पर उपलब्ध आवश्यक दवाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखी जाए। आयुस्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले मरीजों को प्रत्येक दशा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायें। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। डीएम के आकस्मिक निरीक्षण से आरोग्य मंदिर में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कम्प रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


