मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1074 रोगियों ने कराया इलाज

Mar 08, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - रविवार को जिले के 33 ग्रामीण और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में मेले में 1074 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें 19 गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1074 रोगियों ने कराया इलाज

जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन सीएमओ डॉ. संजय कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान चिकित्सकों ने मेले में आए 1074 मरीजों का इलाज करते हुए 19 गंभीर रोगियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित हुए मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार भ्रमण पर रहे। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद, सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों के इलाज का जिम्मा 63 चिकित्सा अधिकारियों व 140 पैरामेडिकल स्टाफ पर रहा।

विभिन्न रोगों से ग्रसित 1074 रोगियों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया गया। गंभीर रोगों से ग्रसित 19 मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 1074 मरीजों में डायबिटीज के 133 और हाइपरटेंशन के 49 मरीज शामिल रहे। इस दौरान 17 पात्रों की आभा आईडी व 200 के गोल्डेन कार्ड भी जारी किए गए। आरोग्य स्वास्थ्य मेला सकुशल संपन्न होने पर महकमे के जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।