36 पीएचसी पर हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य का आयोजन
Kausambi News - रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 33 ग्रामीण और 3 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 1315 मरीजों का उपचार किया गया। गंभीर रोगों से ग्रसित 18 मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेले में 53 चिकित्सा अधिकारी और 149 पैरामेडिकल स्टाफ ने सेवा दी।

रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिले भर के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस दौरान आए 1315 मरीजों का उपचार करते हुए चिकित्सकों ने 18 गंभीर रोगियों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। स्वास्थ्य मेले की चिकित्सा व्यवस्था का सीएमओ समेत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जायजा लेते रहे। जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ के निर्देशानुसार आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को लगाया गया था। इस क्रम में सीएमओ ने स्वयं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद, सेलरहा पश्चिम एवं मंझनपुर का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि जिले भर की पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1315 मरीजों ने इलाज कराया। इस दौरान गंभीर रोगों से ग्रसित पाए गए 18 मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 53 चिकित्सा अधिकारी व 149 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इतना ही नहीं मेले में आए 69 पात्रों के गोल्डेन कार्ड भी बनाकर वितरित किए गए। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला सकुशल संपन्न होने पर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




