स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चायल ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी ने भाग लिया। चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों का इलाज कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। कुल 138 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चायल ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी उपस्थित रहीं। शिविर में यूनानी, होम्योपैथी, आयुर्वेद तथा एलोपैथी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराई गईं। पीड़ित लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। चायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 138 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही मरीजों को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सलाह भी दी गई।

शिविर में नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप की जांच, मधुमेह (शुगर) की जांच, सामान्य रोगों की पहचान तथा स्वास्थ्य परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने भाग लिया तथा निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।