Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGunfire Incident at Mohanapur Village Shocks Residents
बदमाशों पर घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप

बदमाशों पर घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करने का आरोप

संक्षेप: Kausambi News - गुरुवार रात जोत खातून मजरा मोहनापुर गांव में बदमाशों ने युवक सुभाष चंद्र के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। सुभाष ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के पहले से दुश्मन हैं।...

Fri, 12 Sep 2025 05:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

संदीपन घाट थाने के जोत खातून मजरा मोहनापुर गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग की। इससे हड़कंप मच गया। लोगों के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घटना में फायर के निशान दरवाजे पर मिले हैं। कुछ गोलियां के निशान घर की दीवारों पर भी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। जोत खातून मजरा मोहनापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र होरी लाल सरोज मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि गुरुवार रात वह परिवार के साथ घर के अंदर सो रहा था। आधी रात में अज्ञात बदमाश उसके घर के बाहर पहुंचे और गाली गलौच कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आस-पड़ोस के लोग भी जाग गए। शोर मचाने पर बदमाश फरार हुए। सुभाष के अनुसार घटना में फायर के निशान दरवाजे और दीवार पर मिले हैं। उसने आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने उसके पिता होरीलाल, बहन बृजकली और बहनोई की हत्या की है, वही लोग उसकी भी जान लेना चाहते हैं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर शशिकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जानकारी है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।